खबर का असर: मौके पर पंहुचे रेल अधिकारी और फ़ोर्स, कार्य शुरू

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय

जेएनआई ने सबसे पहले प्रकाशित की खबर,अधिकारी तत्काल मौके पर पंहुचे, डीआर एम बरेली ने लिया संज्ञान
फर्रुखाबाद: कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग की पेंडल लॉक उखड़े होने की खबर जेएनआई ने सबसे पहले प्रकाशित की थी| जिसके बाद रेल प्रशासन व जिला प्रशासन के हाथ पैर फुल गये| मौके पर तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिया गया| मामले के बड़ी लापरवाही सामने आयी है|

जेएनआई पर खबर प्रकाशित होने के बाद डीआरएम बरेली ने तत्काल रेल अधिकारियो की फटकार लगा दी| जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया| मौके पर एसपी सुभाष सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाल डीके सिंह, एलआईयु निरीक्षक छत्रपाल सिंह के साथ ही साथ रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार, मेठ इंद्रभान सिंह मौके पर आ गये| अधिकारियो को रेलवे ट्रेक पर कुछ ही दुरी के अंतर पर तकरीबन 17-18 पेंडल लॉक उखड़े मिले|

मेठ इंद्रपाल पहले अधिकारियो को गुमराह करता रहा| जब कोतवाल डीके सिंह ने उसे फटकारा तब उसने बताया की पेंडल लॉक में ग्रीश लगायी गयी थी| जिसके बाद यह लॉक निकले है| मेठ इंद्रभान सिंह का कहना है की वह छुट्टी पर था| उसकी जगह पर मंगलवार को की मैंन रोशन लाल मेठ का कार्य देख रहा था| की मैंन का चार्ज मुनीश यादव के पास था| रेंज का 1340-1380 के बीच का क्षेत्र उसके हद में आता है| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने खुद मेठ इंद्रभान सिंह के साथ ही साथ कोतवाल डीके सिंह से फोन पर जानकारी ली|

सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया की लापरवाही तो है| लेकिन इस तरह से पेंडल लॉक निकलने से कोई दुर्घटना नही हो सकती| कोतवाल डीएक सिंह ने बताया की उन्होंने तकरीबन 17-18 पेंडल लॉक उखड़े हुये देखे है| घोर लापरवाही हुई है| अधिकारियो को जानकारी दे दी गयी है|