शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर अमर क्रन्तिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| इसके साथ ही साथ लोहिया अस्पताल में फल वितरण भी किया गया|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर पंहुचे नगर के संघ आवास विकास प्रात: कालीना शिवाजी शाखा चालको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला| संघ कार्यकर्ताओ ने कहा की हमे स्वदेशी बस्तु, वैदिक शिक्षा, योग, आयुर्वेद को अपने जीवन में उतारना चाहिए| इस दौरान दिवाकर नन्द दुबे आदि मौजूद रहे| अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन की तरफ से भी शहीद दिवस पर बद्री विशाल शाखा पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद लोहिया अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया| इस दौरान मोहित गुप्ता, पंकज प्रकाश, सुमित सक्सेना, अवनीश आदि मौजूद रहे|

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकर संगठन ने भी भगत सिंह को प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला| इस दौरान नारायण दत्त द्विवेदी, प्रशांत पाण्डेय, दुर्गेश यादव दीपक सक्सेना,मुरारी लाल शुक्ला, दुर्गेश कुमार यादव अविनाश कश्यप, रवि वाजपेयी आदि मौजूद रहे|