भूमि विवाद में कोल्ड मालिक व साथी पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी कोल्ड मालिक रमेश चन्द्र राजपूत और उनके साथ दीपक कुमार के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी गयी| पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित आठ को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी|

कोल्ड मालिक रमेश राजपूत का राजपूत ग्लोबल नाम से विधालय संचालित है | उसका एक भट्टा भी चल रहा है| आरोपी पक्ष ने रमेश के भट्टे के लेबर के साथ मारपीट कर दी थी| जिसमे आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था | बुधवार दोपहर रमेश चन्द्र अपने साथी दीपक के साथ खड़े थे| आरोप है की तभी आरोप मुकेश पुत्र ओम प्रकाश، राजेश यादव पुत्र श्यामलाल، राहुल पुत्र भगवत दयाल، संजू पुत्र विक्रम सिंह ने ऊषा पत्नी विक्रम،आशा पत्नी अरविन्द، विनीता पत्नी राजेश، सदाप्यारी पत्नी भगवत प्रसाद ने उन्हें घेर लिया| आरोपी ने उनके विधालय की दीवार भी तोड़ दी थी| आरोपी का कहना है विधालय में कुछ जमीन उनकी है | रमेश उस पर कब्जा किये है| रमेंश व दीपक के साथ पहले जमकर मारपीट की गयी| जब वह जान बचाकर भगे तो आरोपियों ने उनके ऊपर पीछे से फायर भी किये|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और चार महिला चार पुरुष सहित आठ लोगो को हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी| पुलिस ने मुकेश، राजेश، राहुल ، संजू के खिलाफ धारा 147,148,149,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की जाँच की जा रही है| मारपीट की गयी फायरिंग की बात गलत है|