जमीन कब्जे में ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में बीती देर रात भूमि कब्जे के विवाद में सभासद सुरजीत कटियार ने पड़ोसी के घर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| और साथियों सहित घुसकर घर का सारा सामान तोड़ दिया| पुलिस में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है|
नरायनपुर निवासी विकास कटियार की पत्नी कविता कटियार ने बताया की आलू मंडी सड़क पर भूमि खाली पड़ी है| जिस पर उसके पति विकास के साथ पड़ोसी सभासद सुरजीत का विवाद चल रहा है| बीती रात सभासद सुरजीत अपने भाई नीतू कटियार के साथ आये आठ-दस अज्ञात साथियों ने उनके पति के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी| जिससे सभी घर छोड़ कर भाग गये| जब वह लौट के घर पंहुचे तो घर में खड़ी दो बाइके ,वाशिंग मशीन, टीवी, अलमारी, रसोई का सामान सोफा , घर की खिड़कियों के कांच, घर के बाहर लगा बिजली का मीटर आदि सामान तोड़ दिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची पुलिस को कारतूस के खोखे भी बरामद हुये| मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी |

महिला कविता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभासद सुरजीत कटियार व भाई नीतू कटियार व आठ-दस अज्ञात साथियों के खिलाफ धारा 147,148,149,452,504,307,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच आईटीआई चौकी इंचार्ज कीर्ति प्रसाद कनौजिया को दी गयी है | सभासद सुरजीत कटियार ने बताया की भूमि उनकी माँ के नाम पर दर्ज है| इसके बाद भी विकास उस पर कब्जा करना चाहते है| विकास ने उनके घर में घुसकर महिलाओ के साथ हाथापाई की और इसके बाद खुद अपने घर में तोड़कर कर ली| उन्होंने ने भी कोतवाली में तहरीर दी है| शहर कोतवाल डीके सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी |