बंदेमातरम् यात्रा निकाल दिया राष्ट्र भक्ति का संदेश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने नगर के मुख्य मार्गो पर बंदे मातरम् यात्रा निकल कर सभी को राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया| यात्रा ने नगर की सभी सड़को पर भ्रमण किया |

महासभा से अमृतपुर विधान सभा के प्रत्याशी रघुवीर सिंह गंगवार ने यात्रा में मुख्य अतिथि कि भूमिका अदा की| यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर चौक, नाला मछरटटा, पक्कापुल, होते हुये पुन: चौक पंहुची| यंहा से नेहरु रोड, घुमना, लालगेट होते हुये स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई| यात्रा को भारत माता की जय उद्घोष के साथ आगे बढ़ाया गया| देश भक्ति के तरानों पर युवा जमकर थिरके|

उनके अन्दर देश के प्रति लगाव साफ नजर आ रहा था | सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस मुस्तैद रही| इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह गंगवार,सौरभ शुक्ला, सौरभ भारद्वाज, विजय राजपूत, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, शुभम शर्मा, राम जी गुप्ता, मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे|