बीजेपी आखिर जिले में किस-किस पर लगा सकती है दांव?

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी की दूसरी सूची 19 जनवरी को जारी की जा सकती है| जिसमे पार्टी के किस प्रत्याशी के नाम होंगे यह अभी अंदर की बात है| लेकिन यदि सूत्रों की माने तो कई प्रत्याशी लगभग तय हो चुके है| जिनका नाम सूची में बिना विवाद के आने की सम्भावना है| सूत्रों के हबाले से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने टिकट देने वालो के नाम तय कर लिये है| इसके बाद भी दावेदार दिल्ली व लखनऊ में डेरा डाले हुये है| चुनाव को केबल एक महीने का समय ही बचा है|

भोजपुर विधान सभा में बसपा से बीजेपी में शामिल हुये नागेन्द्र राठौर, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ठा० वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र राठौर के साथ ही साथ सतीश वर्मा लाइन में है| बीते विधान सभा चुनाव में इसी विधानसभा से मुन्नू बाबू के पुत्र सौरभ राठौर तीसरे नम्बर पर रहे थे| उन्हें कुल 27953 मत मिले थे और जमानत जप्त हो गयी थी| इस बार खुद मुन्नू बाबू ने टिकट माँगा लेकिन सफलता मिलती नही दिखी| ठा० वीरेन्द्र सिंह के साथ क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बीजेपी के बड़े नेताओ से सिफारिश में लगे है| वह अविवादित भी बताये जा रहे है| वही सतीश वर्मा कल्याण सिंह की दम पर टिकट की जुगाड़ में है| उनके पास अन्य कोई माध्यम नही बताया जा रहा है| अभय सिंह राजनाथ सिंह के करीबी बताये गये है| और वह उनके दम पर टिकट लेने का दावा कर रहे है| इसके बाद भी भरोसे के सूत्रों की माने तो  अभी तक टिकट में नागेन्द्र राठौर की टिकट घोषित होने की चर्चा पार्टी के अंदर खाने में जादा तेज है|

अमृतपुर विधान सभा में पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और राजीव सिंह अभी तक पार्टी से टिकट पाने की जुगत में लगे है| पहले बीते विधान सभा चुनाव के आंकड़ो पर नजर डाले तो बीजेपी से सुशील शाक्य तीसरे नंबर पर रहकर 29288 मत लेकर आये थे| 2012 के चुनाव में कुलदीप गंगवार कांग्रेस से चुनाव लड़े थे| वह अपनी जमानत तक नही बचा पाये| उन्हें 14635 मत मिले थे| वही राजीव सिंह जनपद की राजनीति में जादा अपना हस्तक्षेप नही रखते है| कुल मिलाकर सुशील शाक्य बीजेपी के शाक्य समाज में एक बड़ा चेहरा है| और संघ का भी हाथ उनके ऊपर माना जा रहा है| सूत्रों के अनुसार सुशील शाक्य की टिकट घोषित होने की सम्भावना अधिक है|

सदर विधान सभा सदर विधान सभा कई दशको से राजनीति का केंद्र रही है| पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने पूरी प्रदेश की राजनीति सदर सीट से ही चलाई| उसकी हत्या किये जाने के बाद उनकी पत्नी प्रभा द्विवेदी भी इसी सीट से चुनाव जीतकर मंत्री बनी| लेकिन उनका भी कुछ वर्षो के बाद स्वर्गवास हो गया| उसके बाद से उनके पुत्र मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने राजनीति में अपना कदम रखा| मेजर अपने पिता के पगचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है| अपने पिता की पुन्य तिथि के कार्यक्रम मे अभी तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, उमा भारती सरीखी हस्ती आ चुकी है| पिछले विधान सभा चुनाव में मात्र 147 मतो से सदर विधायक विजय सिंह से हार का मुंह देखना पड़ा था| इस बार वह फिर टिकट की लाइन में है| वही बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी भी टिकट की लाइन में है| इसके साथ ही साथ कायमगंज की मिथिलेश अग्रवाल और जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी भी टिकट की लाइन में है| डॉ० रजनी सरीन का कहना है कि उन्हें पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगी| यदि किसी अन्य को देती है तो उसे चुनाव लड़ायेगी| पार्टी सूत्र मेजर को टिकट मिलने की सम्भावना अधिक बता रहे है|

कायमगंज विधान सभा वर्ष 2012 में इसी विधान सभा से चुनाव लड़ चुके अमर सिंह खटिक, वीरेन्द्र कठेरिया, बसपा में दर्ज प्राप्त मंत्री रहे सर्वेश अम्बेडकर के साथ ही साथ पूर्व में हुये जिला पंचायत के चुनाव में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक बनने वाली डॉ० सुरभि गंगवार व अबधेश दिवाकर, रामआसरे दिवाकर सहित लगभग 18 लोग दावेदारों की लाइन में है| लेकिन पार्टी के सूत्रों की माने तो टिकट की लाइन मे पहले नंबर पर अमर सिंह खटिक और दूसरे नंबर पर डॉ० सुरभि गंगवार का नाम चर्चा में है| अमर सिंह खटिक पिछले चुनाव में 34441 वोट लेकर आये थे| अब यह पार्टी की कल जारी होने वाली सूची तय करेगी| की कहा ख़ुशी होगी और कहा गम?