बापू पर विवादित वयान से भड़का सर्वोदय मंडल

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: महात्मा गांधी पर दिये गये विवादित बयान से सर्वोदय मण्डल भडक गया है| आक्रोशित सर्वोदय मंडल इ कहा की बापू की जगह कोई भी नही ले सकता| देश महात्मा गाँधी का ऋणी है

नगर के मदारवाड़ी स्थित गांधी आश्रम में आयोजित बैठक में सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा की खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना द्वारा वर्ष 2017 की ड़ायरी एंव कलेण्ड़र से महात्मा गांधी के चित्र को हटाना और उनके स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी के चित्र को लगाना चापलूसी की श्रेणी में आता है एंव आयोग के अध्यक्ष के निजी हितों को उजागर करता है। भारतीय मुद्रा, सुप्रीम कोर्ट,उच्च न्यायालय,जनपद न्यायालय,केन्द्र व राज्य सरकारों के सभी कार्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है। जो बापू के सर्वोच्च आदर्शो,सिद्धान्तों,सत्य,प्रेम,अंहिसा,एंव त्याग आदि को परिभाषित करती हैं। बापू हमारे देश की आत्मा,संस्कृति,और सभ्यता हैं। जिन्हें आज पूरे विश्व में याद किया जाता है। आरोप लगे की केवीआईसी बापू और खादी के नामों और निशानों को मिटाने का कुचक्र कर रहा है| लक्ष्मण सिंह ने बताया की कल वह इस सम्बंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे|

विद्यानन्द आर्य,राम मुरारी शुक्ला,उत्तम कुमार मिश्रा,अनिल कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये| प्रकाश वाल्मीक,बंजरंग बहादुर सिंह,सतीश चन्द्र,अविनाश सारस्वत,आदित्य दीक्षित,शिवंशकर गुप्ता,सेठ बहादुर मिश्रा,कृष्ण कुमार,आशीष गुप्ता,रमेश चन्द्र गुप्ता,रामभरोसे सिंह व रामऔतार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।