अपडेट: दोस्त पर ही हत्यारोपी को मौत के घाट उतारने का शक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पेट्रोल पम्प के निकट एक युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

थाना पुलिस के डायल 100 पर किसी ने सूचना दी की एक युवक की हत्या हो गयी है| जिस पर सीओ अमृतपुर देवेन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष भीम सिंह जवाला फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उसकी जेब में मिले मोबाइल से मृतक की शिनाख्त सुरजीत पुत्र श्याम बहादुर परमार निवासी बहोरापुर पाली हरदोई के रूप में हुई है| घटना की सूचना मिलने पर देर शाम परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक के भाई गोलू ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई सुरजीत के रूप में की| गोलू ने बताया बीते पांच दिन पूर्व सुरजीत गाँव के ही अपने दोस्त राजेश के साथ थाना राजेपुर के गाँव गाँधी में राजेश के बहनोई वीरसिंह के घर पर रुके थे| लोहिया अस्पताल में वीर सिंह ने बताया की सुरजीत व राजेश दोपहर लगभग12:30 बजे खाना खाकर निकल गये थे| उनके बाद उनका पता नही चला |

शाम को 5 बजे घटना की सूचना मिली | मृतक के मौसी के पुत्र ने बताया सुरजीत पर गाँव के ही भुल्लन की हत्या बीते आठ माह पर्व की थी| जिसके आरोप में सुरजीत और उसके पिता श्यामबहादुर जेल गये थे| सुजीत जमानत पर था| पिता अभी भी जेल में है | परिजनों ने आरोप लगाया की पुरानी रंजिश के चलते राजेश को सुपारी देकर हत्या करायी गयी है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|