ब्रेकिंग: कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी सीज

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उलंघन में कन्नौज के सपा जिलाध्यक्ष की स्कार्पियो गाड़ी को सीज कर दिया| वह अपनी गाड़ी पर हूटर लगाकार जा रहे थे| तभी पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली|

थानाध्यक्ष जहानगंज ललितेश त्रिपाठी थाने के सामने वाहनों को चेकिंग कर रहे थे| तभी जनपद कन्नौज के सपा जिलाध्यक्ष रवि यादव की स्कर्पियो उधर से से गुजरी| थानाध्यक्ष ने गाड़ी रोक ली| उनकी गाड़ी पर अनधिकृत रूप से हूटर लगाये गये थे| जिसके चलते उनकी गाड़ी पुलिस ने सीज कर दी| गाड़ी में जिलाध्यक्ष मौजूद नही थे|