स्मृति की उड़ान में महिला के सम्मान पर चर्चा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

eeraaniफर्रुखाबाद: बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम उड़ान के दौरान जनपद की महिलाओ ने केन्द्रीय मंत्री से अपने सम्मान पर चर्चा की| तो उन्होंने इसका जबाब भी दिया|

कालेज के मैदान में आयोजित वीडियो कांफ्रेस के जरिये महिलाओ से सीधे सम्बाद के दौरान महिला पुष्पा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से कहा की जब किसी के घर में बेटी पैदा होती है तो समाज उसे नीची नजर से देखता है| महिलाओ के सम्मान के लिये मोदी सरकार ने क्या किया| जिस पर स्मृति ईरानी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिये सम्बाद कर फर्रुखाबाद को जबाब दिया की मोदी ने गर्भवती महिलाओ को 6000 रूपये देकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया| वह मेरठ से प्रदेश के सभी जिलो की महिलाओ से सीधा सम्बाद कर रही थी| मिथिलेश अग्रवाल ने कहा की बेटी का जन्म होता है तो ख़ुशी का माहौल नही होता है| केंद्र सरकार की योजना बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ अभियान से महिलाओ को गर्व महसूस हो रहा है| पीएम ने ढाई वर्ष के शासनकाल में महिलाओ के शाशक्तिकरण के लिये बहुत काम किये है|

इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिलाध्यक्ष सत्य पाल सिंह, राजवती वाथम, इंद्रा, सविता पाठक, प्रवल त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|