एडी ने परखी लोहिया अस्पताल की हकीकत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

ad-cmo-cmsफर्रुखाबाद: पूरी सपा सरकार गुजर गयी| लोहिया अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ | बुधवार को एडी ओपी विश्व कर्मा ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर हकीकत परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये|

दोपहर बाद लगभग 2 बजे एडी तब अस्पताल पंहुचे जब बंद होने लगा था| वह एनआरसी वार्ड में गये और बच्चो के उपचार सम्बंधी जानकारी ली| इसके बाद वह महिला वार्ड गये और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| एडी के निरीक्षण से हडकंप मच गया| निरीक्षण के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये उन्होंने सीएमओ राकेश कुमार और सीएमएस बीबी पुष्कर से अकेले में वार्ता की | उन्होंने अस्पताल को जल्द कुछ चिकित्सक उपलब्ध कराने का भी भरोसा| महिला सीएमएस सरोज बाला भी मौजूद रही|