पुलिस के खौफ से दलित युवक फांसी पर झूला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

amitफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर निवासी 20 वर्षीय दलित युवक अमित उर्फ़ कुंदन जाटव का शव फांसी पर लटका मिला| अमित बीती रात उसके घर पड़ी पुलिस की दबिश से घबराकर घर से भागा था| जिसके बाद सुबह उसकी लाश पेड़ पर झूलती मिली|

विदित है कि बीते 7 अगस्त 2016 को गाँव की ही युवती खुशबु पुत्री परशुराम ने अमित से प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिसके बाद परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर धारा 376,511,302, के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था| मुकदमा दर्ज होने के बाद से अमित दिल्ली चला गया था| बीते तीन दिन पूर्व ही अमित दिल्ली से लौटा था| अमित के घर पर होने की सूचना पर बीती रात पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी| पुलिस आने पर अमित के बड़े भाई अशोक की पत्नी ने दरवाजा खोल दिया|

पुलिस आने की सूचना पर अमित छत से कूदकर भाग गया | पुलिस ने भी छत से कूदकर अमित का पीछा किया लेकिन अँधेरा होने के कारण उसका पता नही चला| पुलिस बैरंग लौट गयी| सुबह अमित का शव हरीराम के नलकूप के निकट पेड़ पर लटका मिला| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| शव का पोस्टमार्टम डॉ नीरज चौहान ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौत का कारण स्वांस नली अवरुद्ध होना बताया गया है| शरीर पर एक भी चोट का निशान नजर नही आया| अमित के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे युवती खुशबु के पिता परशुराम साथ ही साथ दिनेश, अनिकेत निवासी दीनारपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|