नाला बंद करने के विवाद में युवक को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

GOLIफर्रुखाबाद:(जहानगंज/कमालगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में जेसीबी से अपना खेत समतल करा रहे युवक को ग्रामीणों ने गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना के बाद पुलिस मौके पर पंहुचीऔर उसे उपचार हेतु भेजा|

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टाडा बहरामपुर निवासी युवक नीलू यादव पुत्र विष्णुदयाल ने जलालपुर में 4 बीघा खेत खरीदा था| जिसे वह जेसीबी से समतल करा रहा था| खेत में पास नाला को भी उसने जेसीबी से बंद करने का प्रयास किया तो जलालपुर के ग्रामीण मौके पर आ गये उन्होंने उसे नाला बंद करने से मना किया और कहा की नाले से उनके गाँव का पानी निकलता है यह नाला ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर है| जीतू के ना मानने पर विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने उसे गोली मार दी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर थाना जहानगंज की पुलिस और थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील यादव भी पंहुचे| घायल को उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज ले जाया गया जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| बाद में उसे रिफर कर दिया गया| घटना के सम्बंध में जागेश्वर झंगरी लाल ने आरोपी अमर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, विवेक पुत्र अहिवरन, धर्मेन्द्र पुत्र अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया|