आमिर के दंगल में पुलिस का खलल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

uppफर्रुखाबाद: अभिनेता आमिर खान कि फिल्म दंगल के शो के दौरान पंहुची पुलिस ने पांच मिनट तक शो बंद कराकर दर्शको की तलाशी ली | जिससे दर्शक सहम गये| पुलिस सभी को अराजक तत्वों पर नजर रखने की सलाह देकर चली गयी|

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शहर कोतवाल डीके सिंह के साथ रेलवे रोड स्थित सिल्बर साइन पंहुचे| उन्होंने सिनेमा घर के मैनेजर से जानकारी ली| और उसके बाद बालकनी में पंहुचे| जंहा उन्होंने सभी दर्शको की तलाशी करायी और संदिग्ध लोगो से पूंछतांछ की| इस दौरान व्यवधान ना पड़े तो उन्होंने शो को पांच मिनट के लिये बंद करा दिया| तलाशी के बाद पुलिस बाहर आ गयी और शो शूरू करा दिया गया|

एएसपी अशोक कुमार ने बताया की फिल्म में हो रही अधिक भीड़ के चलते सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की गयी है| शहर में अन्य जगह भी अभियान चलाया जायेगा |