किसानो और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे चौधरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaa-stish-dixitफर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कि 114 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे सपा नेताओ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा किसान, कमजोर और मजदूरों की लड़ाई लड़ी| जिससे वह आज भी देश के किसान के दिलो में बसते है|

पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पंहुचे सपा नेताओ ने उसके चित्र पर माल्यार्पण किया| गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सतीश दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के हितैषी थे| उन्होंने हमेशा गरीब, कमजोर, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी| उनके विचारो को यदि किसी ने आगे बढाया तो वह केबल मुलायम सिंह यादव है| पूर्व महानगर अध्यक्ष चाँद खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से हम सभी को सीखना चाहिए| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह अपने विचार रखे|

सलोबा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, विश्राम गुप्ता, रजत क्रन्तिकारी, ब्रजेश पाल, निर्मला देवी, रूबी गुप्ता, सुलक्षणा सिंह आदि मौजूद रहे|