90 पर संगीन धाराओ में मुकदमा, कई जगह पुलिस तैनात

FARRUKHABAD NEWS POLICE

dm-spफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात शिक्षा मित्र को पीटने के मामले में उपजे विवाद के बाद दो गाँवो के लोगो में पथराव, फायरिंग और वाहन तोड़ने की घटना में पुलिस ने 90 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है| इसके साथ ही साथ संदिग्ध स्थानो पर पुलिस तैनात कर दी गयी है| शाम को जिलाधिकारी और एसपी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को विवाद ना करने के निर्देश दिये|

थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील यादव ने सिंगुरापुर के 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ और सपा विधायक जमालुद्दीन के पैतृक गाँव जरारी के 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|जिसमे 147,148,323,504,506,307,336 व 427 के तहत कार्यवाही हुई है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है| वही क्षेत्र के रजीपुर, कोटिया चौराहा, ईशापुर व ग्राम जरारी में थाना नवाबगंज, शमसाबाद, मेरापुर, जहानगंज, फ़तेहगढ़ आदि का पुलिस बल तैनात किया गया है| वही इसके साथ ही साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी और सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार को भी तैनात किया गया है|

शाम को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह बघेल ने खुद मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उन्हें विवाद ना करने की हिदायत दी|