बीजेपी की बाइक ब्रिगेड! देगी कमल संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद: नोटबंदी के बाद बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 1650 बाइक खरीदी हैं। इनके जरिए कार्यकर्ता हर विधानसभा में बूथ स्तर तक सपा-बसपा की खामियां गिनाने का काम करेंगे। इसके लिए क्षेत्र के मुताबिक बाइकों का आवंटन भी शुरू हो गया है। पार्टी के मुताबिक, ये सभी बाइक नोटबंदी के बाद ही खरीदी गई हैं। इस अभियान का नाम कमल संदेश रखा गया है। पार्टी की रणनीति के मुताबिक, जिले कि हर विधानसभा में चार बाइक उपलब्ध कराई गई है। कायमगंज को पांच बाइक उपलब्ध हुई है| जिसको जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया|

परिवर्तन यात्राओं से इतर यह बाइकें अलग-अलग क्षेत्रों में बूथ तक पहुंचेंगी। एक बाइक दो कार्यकर्ता को अलॉट की जाएगी। इसके पीछे मंशा यह है कि संसाधन का उपयोग पूरी तरह से प्रचार कार्य में हो। बाइकधारी कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराएगी। सुदूर क्षेत्रों में बाइक सवार कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे। इस दौरान मोदी सरकार की योजनाओं के जिक्र के साथ ही विपक्ष की खामियों को भी गिनाएंगे, वहीं पार्टी की ओर से जनता के मन की बात जानने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए ‘आंकाक्षा पत्र’ भी कार्यकर्ताओं के पास होंगे। इनके जरिए वह जनता से उनकी बात, समस्याओं एवं मुद्दों का संकलन करेंगे। सूत्रों की माने तो रजिस्ट्रेशन चार्ज सहित बाइक की कीमत लगभग 40,000 रुपये है।

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने आवास विकास स्थित अपने आवास के बाहर कमल संदेश बाइको को झड़ी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पार्टी का प्रचार है इसका किसी प्रत्याशी से कोई लेना-देना नही है| बाइक हर बूथ पर जायेगी और वंहा से बाइक सबार कार्यकर्ता टोलफ्री नम्बर पर स्थानीय कार्यकर्ता के मोबाइल से मिश काल कर अपनी लोकेशन से अवगत करायेगे| बाइक में एक पेटी लगायी गयी है जिसमे साउंड सिस्टम लगाया गया है| और आगे वाले पहिये में स्पीकर लगाया गया है| बाइक को एक दिन में आठ से दस बूथ पर ले जाने का लक्ष्य दिया गया है| जिले को १७ बाइके आवंटित की गयी है| जिला महामंत्री विमल कटियार,शैलेन्द्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|