समाजवादी लैपटाप पाकर चेहरे खिले

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vijy-yadvफर्रुखाबाद: बीती देर रात प्रभारी मंत्री हेमराज वर्मा ने निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में लैपटॉप वितरण किया| उसके बाद बुधवार को लैपटाप जीजीआईसी फ़तेहगढ़ और के साथ ही साथ कायमगंज के एसएनइंटर कालेज में लैपटाप का वितरण किया गया|

जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता और महानगर अध्यक्ष विजय यादव और व्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में जीजीआईसी में छात्राओ को लैपटाप का वितरण किया गया| जिससे छात्राओ के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ नजर आयी| जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की यूपी सरकार की यह योजना कल्याण कारी है जो छात्राओ को हाईटेक बनाती है| युवा मुख्यमंत्री की सोच का लाभ सभी को मिला है|आने वाले 2017 में भी सपा की सरकार युवा मिलकर बनायेगे|

महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते है| लेकिन हकीकत में प्रदेश को डिजिटल सीएम अखिलेश यादव ने बनाया | उन्होंने छात्रों के हाथ में लैपटाप दिया है| अब आने वाले समय में सीएम एक करोड़ लोगो को लैपटाप देंगे| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, आदि मौजूद रहे| इसके साथ ही साथ कायमगंज के कायमगंज के एसएनइंटर कालेज में भी 217 लैपटाप का वितरण किया गया| जिसमे वितरण प्रभारी राजीव गंगवार, चेयरमैंन कंपिल उदय पाल यादव आदि मौजूद रहे|