सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विधान सभा की टिकटो पर लगाया प्रश्नचिन्ह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaaaफर्रुखाबाद: समाजवादी विजय रथ लेकर पंहुचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मयनंदा ने कहा जो भी विधान सभा के टिकट अभी पार्टी ने जारी किये है वह अभी पक्के नही माने जा रहे| अभी फाइनल सूची पर सपा सुप्रीमो ही जारी करेंगे| तभी प्रत्याशी पक्का माना जायेगा|

निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में किरण मय नंदा ने कहा की जब यूपी में 2012 में सपा की पूर्णबहुमत की सरकार बनी तो प्रदेश पिछड़ा हुआ था| जिसे सपा सरकार ने विकास के पथ पर दौड़ाया| फिर चुनाव है लेकिन सपा किसी ने भी गठबंधन नही करेगी| ना ही कांग्रेस से और बसपा का तो सबाल ही खड़ा नही होता| उन्होंने मोदी पर निशाना साधा कर कहा की उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनायी है आज तक एक भी वायदा पूरा नही हुआ| और ऊपर ने उन्होंने नोटबंदी कर जनता को सड़क पर ला दिया और एटीएम भी बंद करा रखे है|

उन्होंने कहा की सपा में केबल मुलायम सिंह का फैसला अंतिम फैसला होता है| अभी जो टिकट दिये गये है उन पर भी नेता जी की कैंची चल रही है| मुलायम सिंह यादव ही प्रत्याशियों के टिकट किओ अंतिम सूची जारी करेंगे| उन्होंने कहा पार्टी में कोई मतभेद नही है| वही अब नोट बंदी से जनता परेशान होकर मोदी को कोश रही है|