आर्मी जबान की पत्नी के जेबरात लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS

LUUTफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के लाल दरवाजे के निकट अज्ञात लोगो में महिला के कुंडल और चेन लूटी| मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की| लेकिन पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नही दी|

गंगा नगर कालोनी निवासी चन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री रोडबेज में चेकर के पद पर तैंनात है| उनका छोटा पुत्र हर्ष अग्निहोत्री वर्तमान में श्रीनगर मे तैनात है| हर्ष की पत्नी छाया अग्निहोत्री शनिवार को लाल दरवाजे के निकट किसी काम से गयी थी| तभी दो लोगो ने उसे रोंक लिया| उन्होंने छाया के कुंडल और चेन लूट लिये और शहर की तरफ फरार हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी और जाँच पड़ताल की| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने विवाहिता से करीब आधा घंटे तक बात की और उसके बाद जेबरात लेकर चले गये| पीड़ित का कहना है आरोपियों ने उससे महेश नाम के व्यक्ति का पता पूंछा और कुछ देर बाद उसने देखा तो जेबरात गायब थे| महिला का कहना है की उसकी आँखों में कुछ डाला गया|

घुमना चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया की परिजनों ने तहरीर नही दी| घटना संदिग्ध लग रही है|