आर्मी भर्ती के लिये 6000 ऑनलाइन पंजीकरण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

co-cm-aspफर्रुखाबाद: शनिवार से शूरू हो रही आर्मी भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा आर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों ने करिअप्पा काम्प्लेक्स में जाकर लिया| और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| भर्ती के लिये 6000 ऑनलाइन पंजीकरण हुये है|

आर्मी रिक्रूट कार्यालय बरेली के द्वारा की जा रही भर्ती की सभी तैयारी लगभग पूर्ण है| भर्ती डायरेक्टर कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि पुलिस प्रशासन तथा सिबिल प्रशासन ने पूरा प्रबंध करने में आर्मी की मदद की है| शुक्रवार को सुबह एएसपीअशोक कुमार ,सीओ सिटी आलोक सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने तैयारियों का जायजा लिया| उन्होंने बताया की सुबह 6 बजे से भर्ती आरम्भ की जायेगी| सबसे पहले युवाओ को लाइन में बैठाकर उनका प्री हाइट टेस्ट किया जायेगा |

इसके बाद दूसरे नम्बर पर टोकन लेकर पंजीकरण किया जायेगा| एडमिट कार्ड को स्कैन कर उसे मार्शलिंग एरिया में भेजा जायेगा| जंहा उसकी और सामान की चैकिंग की जायेगी| किसी भी प्रकार की अबैध वस्तु जैसे दवाई, सिरेंज, टूटी बोतल आदि मिलने पर उसे योग्य समझा जायेगा| इसके बाद ही उसे रेस एरिया में भेजा जायेगा| शनिवार को सोल्जर जीडी, स्टोर कीपर,नर्सिंग असिस्टेंट व सोल्जर टेक्निकल तथा सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी|