फायरिंग करने में प्रधान सहित आधा दर्जन फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

uppफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने चार लोगो को गोली मार दी थी| जिसमे पुलिस ने प्रधान सहित आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है|

बीती रात 17 वर्षीय सोनू पुत्र छोटे लाल, लक्ष्मी,12 वर्षीय प्रियंका पुत्री छोटे लाल व दो वर्षीय आयुषी पुत्री सुधीर कुमार घर से बाहर ताप रहे थे| तभी ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, नेपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, बड़े, बाबू सिंह तीन बाइको पर आये और प्रधानी के वोट ना देने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगे| विरोध करने पर फायरिंग कर दी| जिस्समे चार लोग जख्मी हो गये थे| घटना के सम्बंध में घायल सोनू के भाई बीडीसी सदस्य अरविन्द की तहरीर पर आरोपी प्रधान महिपाल सिंह पुत्र अनोखेलाल व उसके भाई नेपाल सिंह, सतेन्द्र पुत्र वीरपाल, शैलेन्द्र पुत्र बाबू सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 452,147,148,149,323,५०४,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| घटना स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गयी है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|