सपा के मंच पर लाभार्थियों ने खोली विभाग की पोल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

nrendr-singhफर्रुखाबाद: समाजवादी सरकार द्वारा वितरित की जा रही साइकिल के कार्यक्रम में लाभार्थियों ने श्रम विभाग की अबैध बसूली का पर्दाफाश किया| लाभार्थियों ने विभाग के द्वारा साइकिल का टोकन देने के नाम पर 15 -15 सौ रुपये की अबैध बसूली का आरोप लगाया| जिसके बाद पंहुचे मुख्य अतिथि ने जाँच कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये|

मंच पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के साथ ही साथ जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विजय यादव मंच पर बैठे थे| तभी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर निवासी सुनील यादव पुत्र लटूरी सिंह ने आरोप लगाया की साइकिल का टोकन देने के नाम पर विभाग की महिला कर्मचारी ने उससे 500 रुपये लिये और कार्ड बनाने के 800 रुपये बसूले गये| बसूली के पैसे मांगने की वीडियो बना ली जिसके बाद महिला कर्मचारी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया|

इरशाद पुत्र सखावत हुसैन निवासी चीनीग्राम ने बताया की उससे साइकिल का टोकन देने के लिये 1000 की बसूली की गयी| इस बात पर सपा नेता खफा हो गये| विधायक नरेन्द्र सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुये दोषी के खिलाफ कार्यवाही के लिये कहा | साइकिल वितरण में पंहुचे श्रम विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा विभागीय जाँच के बाद कार्यवाही करायी जायेगी|

सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की आरोपी महिला कर्मी को कार्यक्रम और पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बुलाया गया था| लेकिन उसने अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लिया| उसके खिलाफ दर्ज प्राप्त मंत्री ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है|