सदर सीट पर जेल के अन्दर से चुनाव लड़ेंगे राजेश मिश्रा !

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

hmsफर्रुखाबाद: बीते तकरीबन चार महीने से रासुका में जेल में बंद हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा को जेल में रहकर भी विधान सभा चुनाव लड़ाने का फैसला आला कमान ने किया है| जेल में बंद दोनों नेताओ की रिहाई के लिये हबन पूजन का आयोजन भी किया गया|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव देवी मन्दिर में पार्टी के द्वारा दोनों नेताओ राजेश मिश्रा और अंकित तिवारी को जेल से जल्द रिहाई के लिये हबन पूजन का आयोजन हुआ| जिसमे शामिल होने पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा ने बताया की अमृतपुर विधान सभा से रघुवीर सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया है| वही प्रदेश सरकार की दोगली नीति के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में बंद राजेश मिश्रा को विधान सभा सदर से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है| यदि जमानत नही होती है तो उन्हें जेल के अन्दर से ही चुनाव लड़ायेगे|

जंनपद की अन्य सीटो पर भी दिसम्बर के अंत तक निर्णय ले लिया जायेगा| इसके साथ ही साथ उन्होंने सभी संगठन के कार्यकर्ताओ को जनहित और पार्टी के हित में कार्य करने के निर्देश दिये| इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनरेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रोहित गंगवार,दीपक शर्मा, अनुभव मिश्रा, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, राजकिशोर शर्मा, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे|