ठंड की आहट के साथ गरीबो को कंबल की गर्माहट

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

gunjan-pankajsdm-surendr-singhफर्रुखाबाद: ठंड की आहट के साथ ही गरीब, बेबस व लाचार बुजुर्गों को गर्माहट देने की मुहिम नगर में प्रशासन और कुछ जागरूक लोगो ने शुरू कर दी है| जिसके चलते बीते दिनों से ही कंबल वितरण का दौर चल रहा है| जो सोमबार को भी जारी रहा|

जंहा एक तरफ भाजयुमो नेता गुंजन अग्निहोत्री के नेतृत्व में नगर और फ़तेहगढ़ में कई जगह कंबल वितरण किया गया| जिसमे लोहिया अस्पताल, रेलवे स्टेशन,भोलेपुर हनुमान मंदिर, सेन्ट्रल जेल चौराहे पर गरीबो को कंबल वितरण किया| जिसमे पंकज पाल, शिवम् दुबे,परमजीत पाल, नसीम खां, पवन शाक्य आदि शामिल हुये|

वही तहसील परिसर कंबल वितरण समारोह का आयोजन एसडीएम सदर ने किया| इस दौरान उन्होंने 50 गरीब और बुजुर्गो को कंबलो की गर्माहट दी| इस लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां, महासचिव अजीत सिंह आदि मौजुद रहे|