किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

deepakफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट नारायण आश्रम के निकट किशोर ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया| परिजन उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

राजेश गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र दीपक गुप्ता दादी के साथ नारायण आश्रम के पास बचपन से रह रहा था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दादी से उसका विवाद हुआ और उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया| पिता उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर चले गये| अस्पताल से पुलिस सूचना शहर कोतवाली पंहुची|