बीजेपी के एक-एक विधान सभा में 18 दावेदार: विश्वास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

vsvbash-gupta12फर्रुखाबाद: सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने नोट बंदी के साथ साथ आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी पर हमला बोला| उन्होंने कहा की पीएम मोदी ने नोट बंदी कर गरीब जनता को दर्द दिया है| इसका हिसाब जनता आगामी विधान सभा चुनाव में देगी| वैसे भी बीजेपी के नेता एक-एक विधान सभा में 18 -18 दावेदार है| लेकिन टिकट मिलने के बाद कितने रहेंगे यह पता चल जायेगा|

विश्वास ने कहा कि नोटबंदी के कारण हुई मौतों पर सीएम अखिलेश यादव ने 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा कर दी है| यह बहुत अच्छा फैसला है|बैंको से रुपये ना निकल पाने के कारण इलाज के आभाव में हजारो लोगो की जाने जा चुकी है|जिसकी पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है| बीजेपी ने जनता को धोखा दिया है| जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा जनता और किसानो और व्यापरियों की मदद करते है|

नोट बंदी के कारण कई गरीब परिवार की लडकियों का विवाह नही हो पाया उनके हितो को ध्यान में रखते हुये गरीब लड़कियों की शादी के लिये 10 हजार की जगह 20 हजार रूपये अनुदान दिया है| जिलाध्यक्ष नवे आरोप लगाया की बीजेपी की चारो सीटो पर कई-कई दावेदार दांव लगा रहे है| कुछ पर तो 18 दावेदार है लेकिन टिकट घोषित होने के बाद कितने पार्टी में रहते है या मदद करते है यह भी चुनाव में साफ हो जायेगा| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, बंटी यादव आदि मौजूद रहे|