हस्ती बचानी है तो सरकार बनानी जरूरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaa-baithkफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी कि मासिक बैठक में कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को नसीहत दी गयी कि चुनाव आने वाला है अब यदि अपनी हस्ती बचानी है तो सपा की सरकार पुन: मिलकर बनानी होगी| सभी कार्यकर्ताओ को चुनाव में लगने को कहा गया|

बैठक में पंहुचे सपा प्रदेश सचिव संतोष द्विवेदी ने कहा कि मोदी से ज्यादा झूठ बोलने वाला नेता मैंने नही देखा| जनता अपने खाते में 15 लाख आने का इंतजार कर रही है| आने वाले विधान सभा चुनाव में सभी एक जुट होकर पुन: सपा सरकार बनाये ताकि प्रदेश का युवा तरक्की कर सके| जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी का प्रचार करे| पार्टी का लक्ष्य जिले की चारो सीटे जीतने का है| उन्होंने कहा बैठक में अधिकतर वे लोग बुलाये गये है जो 2012 में चुनाव से पहले थे|

मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि पुरानी बातो को भुलाकर पार्टी की जीत के लिये लगे| सदर विधायक विजय सिंह ने कहा कि सभी लोग पार्टी का प्रचार करे व मतभेदों को दूर कर चारो सीटो पर जीत दिलाने का कार्य करे| पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि युवाओ के साथ पुराने साथी भी प्रचार प्रसार में लगे| महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान है मोदी को उनकी चिंता नही है| लोगो की मौत हो रही है और बीजेपी को कोई परवाह नही है| इस दौरान कार्यकर्ताओ को नसीहत दी गयी कि वह अपनी हस्ती को कायम रखना चाहते है तो सरकार दोबारा बनाये| वही बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ता के वाहनों से कार्यालय के बाहर जाम लग गया| स्कूल वाहन व एम्बुलेंस फंसी रही|

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, सुबोध यादव, जिला महासचिव सिराजुल आफाक मुन्ना, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अनिल मिश्रा, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, सुरेन्द्र सिंह गौर उपस्थित रहे| संचालन बंटी यादव ने किया|

कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने करते हुये कहा कि