खाना बनाते समय जले दम्पति, महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

aagफर्रुखाबाद: बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेटगंज निवासी रेखा व उसके पति जगदीश सिंह राठौर आग से बुरी तरह झुलस गये थे| जिसमे सैफई अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया जबकि उसके पति का उपचार चल रहा है|

परिजनों ने बीते दिन बताया था कि रेखा घर पर खाना बना रही थी तभी उसकी साड़ी में आग लग गयी| महिला को जलता देख उसका पति उसे बचाने गया जिससे वह भी गम्भीर रूप से झुलस गया| दोनों को बीते दिन ही लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| गम्भीर हालत होने पर रेखा को सैफई रिफर कर दिया गया था | जबकि जगदीश का नगर में ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था|

रविवार की रात सैफई अस्पताल में रेखा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया| मायके वालो ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया| रेखा का विवाह 18 वर्ष पूर्व हुआ था|रेखा के तीन बच्चे है| सैफई में ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|