राजेन्द्र नगर महोत्सव में सैफाली के साथ थिरकी भीड़

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

saifali-jrivaalavalibud-nightफर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद के राजेन्द्र नहर महोत्सव में शनिवार की शाम बालीबुड के नाम रही| जिसमे कांटा लगा गर्ल सैफाली जरीवाला के गानों पर भीड़ जमकर थिरकी| दर्शको ने हास्य कलाकारो के साथ भी जमकर लुफ्त उठाया|

राजेन्द्र नगर का खेल मैदान रंगारंग रोशनी से नहा रहा था| पूरा मैदान खचा-खचा भरा था| भीड़ को केबल कांटा लगा गर्ल सैफाली का ही इंतजार था| इससे पूर्व ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के हास्य कलाकार राजीव निगम ने भी लोगो को गुदगुदाया और फिल्म फेयर कलाकार नागेश ने भी अपनी अदाकारी से लोगो को अपनी तरफ आकर्षित किया| इसके बाद कांटा लगा गाने की अभिनेत्री सैफाली जरीबाला ने मच पर अपनी प्रस्तुती दी| तो युवा अपने को रोंक नही पाये| वह उसके साथ ही थिरके| सैफाली ने कांटा लगा हाय लगा और अभी तो पार्टी शुरू हुई है आदि गानों पर दर्शको का मनोरंजन किया|

रंगीन रोशनी के साथ ही साथ शाम भी रंगीन रही| कार्यक्रम में कई जिलो के लोग पंहुचे| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेश उत्तम सदस्य विधान परिषद और पूर्व मंत्री, डॉ० मनोज यादव, भूपेन्द्र यादव, सुखवीर सिंह यादव, कल्लू यादव, जितेन्द्र यादव, सुखवीर सिंह, कमलेश वर्मा, राजकुमार राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे|