मवेशी चोरो ने ग्रामीण पर दागी ताबड़तोड़ गोलीयाँ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kripal-singhफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी 50 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र जोधा सिंह को बीती रात मबेशी चोरो ने ताबड़तोड़ गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गये जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|

गंभीर रूप से जख्मी कृपाल सिंह ने बताया कि कि वह अपने गाँव से कुछ दूरी पर बने घेर में जानवरों के पास लेता था| मेरे कुछ भतीजा भूखवीर सिंह पुत्र हेमराज भी लेता था| रात तकरीबन दो बजे कुछ चोर एक मैजिक लेकर उसके जानवरों के निकट आ गये| उनकी आवाज सुनकर कृपाल सिंह जाग गये| जानवरो की तरफ से आवाज आते देख कर कृपाल भी आ गये| उन्होंने टार्च मबेशी खोल रहे चोरो की तरफ कर दी| जिस पर चोर आक्रोशित हो गये| उन्होंने तीन गोली कृपाल पर चलादी जिससे कृपाल की कलाई,जाँघ, और कंधे में गोली लग गयी| मौके पर पुलिस पंहुची| जख्मी हालत में परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गये जंहा से उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|

घटना के सम्बंध में घायल के भाई नेतराम ने थाने में तहरीर दी| थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया जाँच की जा रही है|