अंदर दिलाई शपथ बाहर टूट रहा कानून

CRIME POLICE

cocmफर्रुखाबाद: सोमबार को एमआईसी कालेज के छात्रों को यातायात के नियम पढाये गये| छात्रों को इसकी शपथ भी दिलायी गयी| लेकिन अब सबाल इस बात का उठता है कि जब अफसर शख्त नही होंगे तो जनता भी कानून तोड़ने में गुरेज नही करती|

सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगो की याद में नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने सीओ सीटी आलोक कुमार ने साथ एमआईसी पंहुचकर छात्रों को यातयाता के सभी नियमो से अवगत कराया | जिसमे उन्होंने कहा की दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहन कर चले| पालतू जानवरों को सड़क पर छोडना दंडनीय अपराध, दुकान का सामान फुटपाथ पर ना लगाये| इसके साथ ही साथ अन्य भी ट्रेफिक के नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई गयी|

मजे की बात यह है कि अफसरों ने केबल शपथ दिलाकर अपने कार्य से इतिश्री कर ली| लेकिन आज से ही नही सालो से शहर में यातायात का कौन सा कानून नही है जो नही टूट रहा| अतिक्रमण सड़क तक देखना है तो नेहरु रोड पर चले जाये| ट्राफिक नियम टूटते देखना है तो शहर की किसी भी सड़क पर डग्गामारो का खेल देख ले| लेकिन कोई टोकने वाला नही| आबारा जानवरों को भी सड़क पर बीचो-बीच बैठे आप किसी भी सड़क पर देख सकते है| लेकिन ना ही नगर पालिका और ना ही पुलिस या प्रशासन कोई कार्यवाही करता है| वर्ष में एक बार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होती है| लेकिन वह भी मुंह देखकर|