देव दीपावली पर 1100 दीपो का दान

FARRUKHABAD NEWS

diptadanprdip-shukalaफर्रुखाबाद: देव दीपावली पर शहर के दुर्वासा आश्रम पर श्री कैलाश सेवा संस्थान के द्वारा देव दीपावली का त्यौहार मनाया गया| जिसमे संस्था की तरफ से 21 सौ दीपो का दान गंगा में किया गया|

संस्था के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप शुक्ला ने गंगा घाट पर 1100 दीपो के गंगा में दान से पूर्व उन्होंने गंगा आरती का भी आयोजन किया | आचार्य प्रदीप ने बताया कि देव दीपावली पर सर्प दोष से मुक्ति मिलती है| उन्होंने बताया कि गंगा आरती में शामिल होने वाले परिवारों को अनेक प्रकार की समस्याओ से मुक्ति मिलती है| दीप दान में सैकड़ो की संख्या में भीड़ उमड़ी| जिसने एक साथ गंगा में 1100 दीपो का दान किया|

शिव नारायण, प्रियांशु, मुकेश, संजीव शुक्ला, कृष्ण कुमार, मधु शुक्ला, आचार्य सर्वेश शुक्ला, संजीब वाजपेयी, अखिलेश शास्त्री, विजय प्रताप, टिंकू, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे|