फालोअप: प्रेम प्रसंग के शक में पति ने ही किया था रंजना का कत्ल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी हरिओम दुबे की पत्नी रंजना दुबे कि बीते 18 अक्टूबर को गर्दन में गोली लगने से मौत हो गयी थी| जिसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने रंजना के पति को ही गिरफ्तार कर लिया है|

विदित है की गाँव से लगभग 500 मीटर दूर हरिओम ने मकान बना लिया था| जंहा हरिओम अपनी पत्नी रंजना और ताऊ विश्वनाथ के साथ रह रहा था| 17 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे के करीब हरिओम की पत्नी रंजना की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गयी| जबकि ताऊ विश्वनाथ के पैर में गोली लगी| घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष सिंह बघेल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे थे| पुलिस ने मौके से पति हरिओम को हिरासत में ले कर विश्वनाथ को लोहिया अस्पताल भेजा दिया था| और रंजना के शव का पोस्टमार्टम कराया था| घटना के सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| पति को पूंछतांछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था|

पति हरिओम पर पुलिस को पहले से ही शक था| जिसके चलते पुलिस उसी दिशा में जाँच कर रही थी| शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार निगम ने हरिओम को रंजना के कत्ल में गिरफ्तार कर लिया| आरोपी हरिओम ने पुलिस को बताया की उसको पत्नी रंजना के चरित्र पर शक था| जिसके चलते उसकी हत्या कर दी| अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया|