यातायात माह: बड़े साहब की दहलीज पर ही दम तोड़ रहा कानून

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dggamar-1234dggamareफर्रुखाबाद : पुलिस देखती नहीं और जहां ओवरलोड व ओवर स्पीड वाहन दौड़ रहे हैं उन पर नजर पड़ने पर नजर फेर ली जाती है। नगर के विभिन्न मार्गो पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन क्षमता से अधिक सवारियां भरकर हादसों को दावत देते हुए दौड़ रहे हैं लेकिन इन पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार पुलिस और परिवहन विभाग आंखें मूंदे किसी बड़े जानलेवा हादसे का इंतजार कर रहा है। बड़े सबाल तब खड़े होते है जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ ही साथ प्रशासनिक अफसरों के कार्यालय के बाहर से डग्गामार मुस्कराते हुये निकल रहे है| शायद उन्हें यह बताया तक नही गया कि कम से कम यातायात माह में तो नियम और कानून का पालन करे| लेकीन उन्हें तो पुलिस से यारी और जमकर डग्गामारी करनी है|

डग्गामार वाहनों के अवैध स्टैंड नगर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को भी बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों द्वारा आए दिन की जाने वाली शिकायतें और दुर्घटनाएं भी प्रशासन को सचेत करने में असमर्थ साबित हो रही हैं। पुलिस प्रशासन यदा कदा चेकिंग के नाम पर दोपहिया वाहनों के चालान काटकर अपने कर्तव्यों की रस्म अदायगी करता है। लेकिन मोटी कमाई का जरिया बने अवैध वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही से पूरी तरह परहेज करती है। वल्कि अफसरों के कार्यालय के बाहर खुद डग्गामार वाहनों में लटके हुये पुलिस कर्मी बड़े आराम से मिल जायेगे|

फतेहगढ़ से गुजरने वाले कचेहरी होते हुये कानपुर मार्ग पर सभी अफसरों के कार्यालय बने है| उन्ही के सामने जमकर डग्गामार गुजरते है| भोलेपुर से सेन्ट्रल जेल से बेबर और छिबरामऊ जाने वाले मार्गो पर डग्गामारो का साम्राज्य है| दिन भर 50 से भी अधिक जीप, टेंपो, मैजिक, केंपर, तांगे, मारूति वैन आदि डग्गामार वाहन जमावड़ा लगाए खड़े रहते है। पुलिस की शह के चलते दबंगई का आलम यह कि यह वाहन चालक हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा करते है। यदि किसी के द्वारा इसका विरोध किया जाता है, तो यह लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। आए दिन यहां मार-पीट और छिटपुट-दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन आंखें मूंदे बैठा प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा ह | बीते दिनों आवास विकास निवासी नीलू कटियार के पुत्र आयुष की मौत के बाद शहर कोतवाल अजीत सिंह,अ आवास विकास चौकी इंचार्ज व मुंशी पर कार्यवाही की गयी थी| लेकिन उसके बाद भी पुलिस नही चेती| पुलिस डग्गामारो के खिलाफ अभियान नही चला रही है| वही बीते दिन पांचाल घाट पर एक टैक्सी ने श्रद्धालु को कुचल दिया था|