सीएम अखिलेश के अलावा किसी और का नेतृत्व स्वीकार नही: विजय सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

vjay-singhvijy-yadavफर्रुखाबाद: यूपी सरकार के द्वारा चल रही योजना की तरफ से बुधवार को मजदूरों को साइकिल का वितरण किया गया| जिसमे 2 हजार साइकिलो मजदूरों को बांटी गयी| इसके साथ ही साथ सपा विधायको को सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में 5 हजार की भीड़ ले जाने का का लक्ष्य दिया गया| इस दौरान सदर विधायक विजय सिंह अपने रंग में दिखे| उन्होंने साफ कह दिया कि सीएम अखिलेश यादव के अलावा किसी और के नेतृत्व उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नही है|

साइकिल वितरण कार्यक्रम से पूर्व जिले प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर बैठक की| जिसमे उन्होंने सपा सरकार के द्वारा लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में मनाया जा रहा रजत जयंती समारोह में बड़ी संख्या में पंहुचने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ जिले के चारो विधायको को अपने-अपने क्षेत्र से समारोह में 5 नम्बर को पांच-पांच हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य दिया गया है| सदर विधायक विजय सिंह ने कहा कि हम पार्टी के साथ है| कार्यक्रम के लिये कोई कमी नही रखी जायेगी| सदर सीट से ऐतिहासिक भीड़ समारोह में राजधानी पंहुचेगी| इसके साथ ही साथ सपा में आपसी विवाद का असर भी उनके भाषण में देखने को मिला| उन्होंने कहा कि हम समाजवादी है और समाजवादी ही रहेंगे| सीएम अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे इसके अलावा किसी और का नेतृत्व उन्हें स्वीकार नही है| रामगोपाल यादव मेरे बड़े भाई है और रहेंगे| उनको नपुंसक कहने वाले खुद अपने गिरेवान में झांकर कर देखे वो खुद ही नपुंसक है|

भोजपुर विधायक जमालुद्दीन ने भी समारोह में भीड़ जुटाने की बात कही| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सपा का कार्यकर्ता एक जुट है| इसकी एकजुटता का प्रमाण सभी को 5 नबम्बर को मिल जायेगा| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि नगर से 14 बसे भरकर कार्यक्रम में जायेगी| इसके बाद पार्टी नेताओ ने सरकार के के द्वारा संचालित योजना से साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया| जंहा उन्होंने 2000 साइकिलो का वितरण किया| इस दौरान जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, प्रदीप यादव टीटू, सरिता भदौरिया, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे|