राजधानी में हिन्दू महासभा ने किया विरोध मार्च

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

hindu-mhaa-sbhaaलखनऊ: हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा के नेतृत्व में हजरतगंज गाँधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया| महासभा ने कहा कि हिसरकार हिन्दू समाज की रक्षा करने में असमर्थ है|

नेतृत्व कर रहे कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि प० बंगाल या यूपी हर तरफ हिन्दू समाज पर अत्याचार हो रहा है|तिवारी ने कहा कि उनके ऊपर विवादित वयान देने का आरोप लगा| लेकिन मैं समाज के हित में पुन: जेल जाने और गोली खाने को तैयार हूँ| प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा ने कहा कि सरकार खुद देश व प्रदेश में दंगा कराने की साजिश रच रही है| इस दौरान अनिल शास्त्री, रामनरेश श्रीवास्तव, मनीष महाजन, रोहित गंगवार, गणेश सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता रहे|