मंडल अध्यक्ष नही बता पाये पदाधिकारियों तक के नाम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

raadha-mohan-agrvalbjp-bhaskar-dattफर्रुखाबाद: बीजेपी के अमृतपुर विधान सभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक गोरखपुर से आये विधायक व सम्मेलन प्रभारी डॉ० राधा मोहन अग्रवाल ने ली| जिसमे मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजको के नाम तक नही बता सके| उन्होंने दो दिन के अन्दर सभी को सक्रिय होकर अपने अपने पदाधिकारियों के नाम कंठस्थ करने के निर्देश दिये |
शहर के पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित बैठक में डॉ० राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी एक महिला के बल पर पार्टी नही चला रही है| एक परिवार बाद की राजनीति नही करती| बीजेपी एक लोकतान्त्रिक संगठन है| राजनीति में महत्वाकांक्षा अति आवश्यक है| लेकिन राजनीति में रोजगार तलाशने का प्रयास मत करे| राजनीति त्याग का प्रतीक है| राजनीति करने के लिये अपने अन्दर भूख पैदा करो| यह भूख सम्मान की होनी चाहिए| क्योंकि सम्मान मरते दम तक नही छोड़ा जा सकता| जबकि भूख एक बार पेट भरने के बाद खत्म हो जाती है|

उन्होंने विधान सभा अमृतपुर के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्षो को बारी-बारी से बुलाकर उनसे परिचय लिया और अवश्यक दिशा निर्देश जारी कर कहा कि मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक और सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षों के घर जाकर सम्पर्क बढाये और उनके घर खाना भी खाये| अधिकतर मंडल अध्यक्ष सम्मलेन प्रभारी के सामने सेक्टर संयोजको और सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षो के नाम नही बता सके| उन्होंने शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता की पीठ ठोंक कर कहा यह उस क्षेत्र के पार्टी को चेयरमैंन की सीट जीतकर दे चुके है जिस सीट पर बीजेपी की जीत मुश्किल है| उनके अच्छे कार्यो की सराहना भी की|

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत, पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त, विकास कुशवाह, कमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे|