उल्टा नाम जपा जग जाना, वाल्मीकि भये ब्रह्म समाना

FARRUKHABAD NEWS

shobhaytaaफर्रुखाबाद: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर में नगर के मुख्य मार्गो पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया| जिसमे आठ रथो पर सबार होकर स्वरूप निकले तो उनका जगह-जगह फुल मालाओ से स्वागत पूजन किया गया|

महार्षि बाल्मीकि संस्कार समिति के द्वारा नगर के दरीवा पश्चिम से शोभायात्रा लोहाई रोड, चौक बाजार, रेलवे रोड होते हुये वाल्मीकि आश्रम पंहुची| जिमसे आठ झांकियां निकली| शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही| जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया| शोभायात्रा में महर्षि बाल्मीकि, दुर्गा जी, श्री कृष्ण, श्रीकृष्ण राधा, श्री गणेश हनुमान आदि की झांकी शामिल थी| संयोजक करतार सिंह ने कहा कि महर्षि ने सर्व प्रथम काव्य रचना की| पवन कुमार, राहुल कुमार, सुमित, विजय सिंह, कैलाश सिंह, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे|