बिजली और विकास से कोसों दूर कछि नगला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

kchhi-nglaaफर्रुखाबाद:(कंपिल) विकास खंड कायमगंज का ग्राम कछि नगला विकास से कोसों दूर है| गाँव में ना बिजली है ना ही सड़क| ग्रामीणों में सरकार और सरकारी अफसरों की कारगुजारी पर आक्रोश है| जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई|

ग्रामीणों ने बताया कि कछि नगला के जिनौर मजरा में हालत बद से बत्तर है| गाँव के लिये कोई सम्पर्क मार्ग नही है, ना ही कोई सड़क| गाँव में जल भराव के कारण बहुत से ग्रामीण बीमारी की चपेट में है| प्रधान और सरकार के द्वारा गाँव में विकास कराने की कोई व्यवस्था नही की गयी| वर्षो से सफाई कर्मी महीनों से गायब है| सरकार की योंजनाओ से गाँव बंचित है| गाँव में बिजली के कनेक्शन तक नही किये गये है| जिस कारण गाँव में शाम ढलते ही अँधेरा छा जाता है|

अँधेरा होने से अपराधियों का भय ग्रामीणों को सताता रहता है| गाँव के धीर सिंह, कृपाल सिंह आदि ने बताया कि विकास किस चिड़ियाँ का नाम है यह उन्हें क्या पता| प्रदेश में या केंद्र में चाहे किसी की भी सरकार हो कितनी भी योजनायें बनायी गयी हो लेकिन क्या वह जमी पर उतरी इसका सीधा उदाहरण इस गाँव में है| आने वाले चुनाव में जनता के बीच वही जनप्रतिनिधि पुन: खीसे निपोरे खड़े होंगे जो पांच साल पूर्व गाँव का कायाकल्प करने की बात कह कर उनको गुमराह करके चले गये| जनता में आक्रोश है| लेकिन अफसर हो या नेता किसी को भी जनता के दर्द की कोई परवाह नही …….(कुलदीप चौहान-कंपिल)