किशोर के हत्यारोपियो की गिरफ्तार जल्द करने के निर्देश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sp-aspफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के कटिया निवासी 11 वर्षीय हसरुल पुत्र बजरुल का शव अमरुद के बाद में बीते लगभग को बरामद हुआ था| जिसके हत्यारोपी पकड़े नही गयी| एसपी ने शनिवार को खुद मौके पर जाकर जाँच पड़ताल कर पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये|

बीते तीन दिन पूर्व मृतक के पिता बजरुल के द्वारा एसपी से की गयी शिकायत पर कटिया गाँव में शनिवार को एसपी राजेश कृष्णा व एएसपी अशोक कुमार फ़ोर्स के साथ पंहुचे| उन्होंने जिस अमरुद के बाद में हसरुल का शव बरामद हुआ था उसे जगह का निरीक्षण किया| इसके साथ ही साथ घटना में आरोपी आजम खां व मोअज्ज्म खां पुत्र बहव खां की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश थानाध्यक्ष सुशील कुमार को दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने मृतक के पिता बजरुल से भी जानकारी ली|