हाई-वे जाम करने में किसान यूनियन के 33 कार्यकर्ताओ पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

jaamफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते बुधवार की सुबह सड़क निर्माण की मांग को इटावा-बरेली हाई-वे जाम करने में किसान यूनियन के तीन नामजद सहित 30 अज्ञात कार्यकर्ताओ पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

विकास खंड के ग्राम जैनापुर से खरगपुर मार्ग के निर्माण के लिये इटावा-बरेली हाई-वे पर किसान यूनियन के नेता खरगपुर निवासी आनन्द शुक्ला, विजयवीर व राम आसरे ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ इटावा-बरेली हाई-वे जाम कर दिया था| जिसके हाई-वे पर लम्बा जाम लग गया था| मौके पर पंहुचे तहसीलदार अमृतपुर शेख आलम ने समझाबुझा कर जाम खुलवा दिया| जिसके बाद थानाध्यक्ष मोहित लाल यादव ने किसान यूनियन नेता आनंद शुक्ला, विजय वीर सिंह, राम-आसरे के साथ ही साथ 25-30 अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147,143 व 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच दरोगा देवी प्रसाद गौतम को सौपी गयी है|