महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

agrsenफर्रुखाबाद: नगर में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गयी| जिसमे भीड़ उमड़ी| सड़क के दोनों ओर भीड़ टकटकी लगाये शोभायात्रा को निहारते नजर आयी|

भारतीय पाठशाला से पूजा अर्चना के साथ शूरू हुई शोभायात्रा चौक पंहुची| जंहा सांसद मुकेश राजपूत व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने उसका स्वागत किया| इसके बाद जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी| यात्रा लोहाईरोड, घुमना, नितगंजा, महावीरगंज होते हुये अग्रवाल सभा भवन पंहुची| जंहा आरती आदि होने के बाद शोभायात्रा का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया| शोभायात्रा में मनोज अग्रवाल मुख्य अतिथि की भूमिका में थे|