वृद्ध महिला की बेहरहमी से हत्या कर शव फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

so-mudrvaajaफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढपरपुर निवासी 60 वर्षीय गंगा देवी का शव गाँव के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी|

मृतक गंगा देवी के पुत्र रामवीर शास्त्री ने बताया कि उसकी माँ बीते दिन महिलाओ के साथ पतेल काटने के लिये गयी थी लेकिन घर नही लौटी| बुधवार को शाम कुछ चारवाहो ने जब झाड़ियों में देखा तो उन्हें एक महिला का शव पड़ा दिखा| जिसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| आस पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये| वृद्धा के शव पर जलने के निशान भी मिले| जिससे यह कायस लगाये जा रहे थे कि उसके शव को तेजाब से जलाये जाने का प्रयास किया किया गया| थानाध्यक्ष सुनील यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| मृतक के पुत्र रामवीर शास्त्री ने बताया कि उसकी माँ की हत्या की गयी है|

थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|