बसपा, सपा व भाजपा ने किया प्रदेश का सत्यानाश: प्रमोद तिवारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

slman-prmod-tivarisubham-tiavrichangresdchangres-12फर्रुखाबाद: 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर जनपद पंहुचे राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बसपा,सपा व भाजपा पर निशाना साध उन्हें चारो तरफ से घेरा| उन्होंने कहा कि तीनो पार्टियों ने मिलकर यूपी को 27 साल में तहस,नहस कर दिया|

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह और लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी ने भीड़ जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी| जनपद में प्रवेश करते ही सराय अगहत में ही कांग्रेस नेताओ ने सभी का स्वागत शुरू कर दिया| यूथ कांग्रेस केशुभम तिवारी के नेतृत्व में तकरीबन बाइक सबार कार्यकर्ता यात्रा में दिखा| कांग्रेस नेताओ ने प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव की पीठ ठोंकी| बजरिया मैदान में अपना 27 साल यूपी बेहाल रथ लेकर पंहुचे सलामन खुर्शीद, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया को यूथ कांग्रेस नेता शुभम तिवारी ने माला पहनकर उनका स्वागत किया| दीप्ति राठौर ने भी माला पनाकर स्वागत किया| राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की यूपी में कांग्रेस ने जो फैक्ट्री लगायी थी वह बसपा, सपा और भाजपा ने बंद करा दी| मोदी कहते थे की काला धन सौ दिन में वापस लायेगे और 15 लाख हर किसी के खाते में होंगे| लेकिन 15 हजार भी नही मिले| उन्होंने कहा आगे बीजेपी को तभी वोट दे जब खाते में पैसे आ जाये | उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में कोई भी हमला नही हुआ| वही मोदी को शहीदों की माँ के पैर झूने का समय नही है और विदेशो में जाकर पैसे पैर छुते है|

सलमान खुर्शीद ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 72 हजार करोंड का कर्ज किसानो का माफ़ किया| सरकार बनेगी तो दोबारा करेंगे| बिजली का बिल आधा कर देंगे| अन्य पार्टी जातिवाद फैला रही है| उन्होंने आतंकबाद पर भी हमले बोले| वही सपा नअपना नाता तोड़कर उमेश यादव कांग्रेस में शामिल हो गये| उन्हें प्रमोद तिवारी ने मंच से शामिल करा दिया|