आग की सूचना के तीन घंटे बाद पंहुची दमकल

FARRUKHABAD NEWS POLICE

aagफर्रुखाबाद: (कंपिल ) थाना क्षेत्र के कंपिल बाई पास पर गुड बनाने की फैक्ट्री में रखे पातो के ढेर में अचानक आग लग रही | पीड़ित ने दमकल को सूचना दी| सूचना के तीन घंटे के बाद दमकल मौके पर पंहुची| लेकिन तब तक बहुत कुछ जल गया था|

कोल्हू के मालिक धीरज पुत्र दामोदर निवासी निवासी चौधरान ने बताया की सुबह लगभग 9 : 30 बजे उसके उसके कोल्हू के पातो में आग लगी| जिसकी सूचना होते ही उसने तत्काल दमकल को फोन किया| सूचना देने के तीन घंटे तक दमकल मौके पर नही आयी| जिससे उसकी पातो का ढेर जल गया| ग्रामीणों ने दो समर की मदद से आग पर काबू पाया| पीड़ित का आरोप है कि किसी ने उसके पातो में आग लगा दी है| अभी एक माह पूर्व ही उसकी पातो में आग लग गयी थी तभी भी लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ था|