पहले भी हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है विशाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

vishaal kshyapफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के गंगा दरवाजा क्षेत्र में हुई फायरिंग में दबंग विशाल घायल हो गया| उसे लोहिया अपस्ताल भर्ती किया गया| इससे पूर्व भी दो बार विशाल विभिन्य मामलो में जेल जा चूका है|

विदित है कि घायल विशाल भी दबंग किस्म का युवक है| जिसके चलते उसके ऊपर शहर कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा वर्ष 2011 में दर्ज किया गया था| जिसमे वह जेल भी जा चूका है| वही कायमगंज कोतवाली पुलिस ने विशाल को चोरी के आरोप में जेल भेजा था| वही विशाल को गोली लगने के बाद पुलिस लकी पाल पुत्र अनिल पाल की तलाश कर रही है| लकी भी पुराना अपराधी है| सबसे बड़ा आरोपी उसके ऊपर दोस्त शिवम निवासी नरकसा कि गोली मारकर हत्या करने का लगा| उसके व उसके साथीयो पर बीते 10 अगस्त को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसके बाद भी लकी पुलिस के हाथ नही लगा|

एसपी राजेश कृष्णा ने बताया कि जल्द आरोपियों कि गिरफ्तारी की जायेगी|