विधार्थी परिषद ने किया शिक्षको का सम्मान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

vidharthiफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने शिक्षक दिवस पर अध्यापको को सम्मानित किया| सभी ने शिक्षको का समाज में अहम योगदान होने की बात का भी समर्थन किया|

संगठन ने एनएकेपी डिग्री कालेज की प्रचार्य शशि करण, रामानंद बालक कालेज के प्रधानाचार्य रामकिशोर मिश्र, एमआईसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर, जनता इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शकुंतला कटियार, रम्पादेवी विधालय के प्रधानाचार्य रामलखन राजपूत, डॉ० गायत्री मिश्रा, डॉ० माधुरी दुबे, रीता दुबे, दीपाली, अर्चना दुबे, सैली प्रवीन, ममता मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय विनीता मिश्रा अमित कुमार जितेन्द्र,लाला राम दुबे, संजय दुबे आदि को सम्मानित किया गया|

इस दौरान मुख्य वक्ता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, महेश वर्मा, दिनेश वर्मा, रमन प्रकाश, आकाश वाजपेयी, रोहित दीक्षित, अर्पित सक्सेना, कृष्ण मुरारी, नबीन राजपूत, गोविन्द यादव आदि मौजूद रहे| संचालन जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने किया|