मायके जाने से मना करने पर फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS POLICE

fansi 123फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खास निवासी 28 वर्षीय पूनम पत्नी करन जोशी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पति मौके से फरार हो गया|

शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पूनम का अपने मायके जाने को लेकर विवाद हुआ| पति करन जोशी अपनी पत्नी की पंचायत कराने के लिये प्रधान को बुलाने चला गया| तभी पूनम ने कमरे की धन्नी में रस्सी से लटककर फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी| 12 वर्षीय पूनम की बहन घर के बाहर पूनम क्वे बच्चों को खिला रही थी| जब मंगला घर पर आयी तो पूनम को फांसी पर लटका देखा| पूनम ने कमरा बंद नही किया था|

मंगला ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गये| प्रधान सत्यपाल ने ग्रामीणों की मदद से पूनम को नीचे उतारा| पति करन मौका देखकर फरार हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| खबर खिले जाने तक कोई कार्यावाही नही की गयी थी|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|