बीमार्ट शोरुम सहित दो जगह चोरी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

VMART CHORIफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित बीमार्ट सहित दो जगह चोरी की गयी है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है|
ठंडी सड़क स्थित बीमार्ट में बीती रात चोर पीछे से चढ़कर तीसरी मंजिल पर नकब लगा दिया| जिसके बाद उन्होंने उसमे 7500 सौ रुपये, 6000 की कीमत का एक कैमरा, नकली जेबरात आदि चोरी कर लिया| सुबह आईटीआई चौराहा निवासी मैनेजर रामनिवास भदौरिया को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को घटना के सम्बंध में सूचना दी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |

वही थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नौलख्खा निवासी मो० वसीम पुत्र वली मोहम्मद अपनी साली के घर गये थे| चोरो ने उनके घर में घुसकर एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, कलर टीवी गैस सिलेंडर व बर्तन आदि चोरी कर लिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|